फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में फर्नीचर कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बाइक से घर लौट रहे फर्नीचर मिस्त्री की शनिवार की रात बाइक में टक्कर से घायलावस्था में अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तरफकाजी गांव निवासी फर्नीचर कारीगर रमेश विश्वकर्मा ;36द्ध पुत्र मेवालाल गोसाईगंज से काम करके रविवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब अपने घर लौट रहा था कि चौकी गांव के निकट किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जौनपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के माता पिता व पत्नी वंदना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक का एक पुत्र 13 वर्ष का आर्यन है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें