फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक के घर पांच बदमाशों डाला था डाका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ के मोहल्ला शिवपुरम कालोनी में रविवार रात पांच बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। पड़ोस के निर्माणाधीन मकान से सीढ़ी लाए जाने का खुलासा हुआ है। छत पर लेटी सैनिक की पत्नी ने गिरोह में शामिल युवक के बड़े बाल पकड़कर गिरा लिया था।
विज्ञापन



इसी के बाद बदमाशों ने उसे मारपीट कर मरणासन्न कर दिया और करीब साढ़े तीन लाख का माल लूटकर फरार हो गए। बुधवार को होश आने पर कन्नौज व स्थानीय पुलिस ने सैनिक की पत्नी के बयान दर्ज किए।


कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया निवासी सैनिक उमेश चंद्र पाल की पत्नी मीना पाल अपने बेटे आर्यन(6) व शुभ(2) के साथ फतेहगढ़ के मोहल्ला शिवपुरम कालोनी में किराए के मकान में रहती हैं। रविवार मध्य रात के बाद बदमाशों ने छत पर सोई मीना को मारपीट कर मरणासन्न कर घर से लाखों का माल लूट लिया था।
विज्ञापन



पुलिस जांच में पता चला कि मोहल्ले में मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मौधा निवासी व्यक्ति का मकान निर्माणाधीन है। घटना में इस्तेमाल की गई सीढ़ी वहीं से उठाई गई थी, जो उसने पहचान ली। खास बात यह है कि निर्माणाधीन मकान में ताला लगा रहा और सीढ़ी गायब हो गई।


बुधवार को मीना पाल को होश आने पर जनपद कन्नौज पुलिस के साथ फतेहगढ़ कोतवाल ने बयान दर्ज किए। सैनिक मोहन पाल ने बताया कि उनकी भाभी मीना पाल के जबड़े में दो जगह फ्रैक्चर है। होश आने पर उन्होंने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच थी।


इनमें एक युवक के बाल बड़े-बड़े थे। उन्होंने उसे बाल पकड़कर गिरा लिया था। काफी देर तक मारपीट हुई। दो बदमाश छत पर रहे, जबकि तीन बदमाश जीने से घर में उतर गए और सामान निकाल ले गए। मारपीट होते देख अन्य बदमाशों ने उसे बेहाश कर दिया। बड़े बाल वाला युवक स्थानीय भाषा बोल रहा था।


सैनिक मोहन पाल ने बताया कि कन्नौज में भी नौ जून को इसी तरह की लूट की घटना हुई थी। इससे कन्नौज स्वाट टीम पूछताछ करने आयी थी। वह मीना पाल को इलाज के लिए लखनऊ लेकर चले गए हैं। फतेहगढ़ कोतवाल अजय नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



पांच बदमाशों डाला था सैनिक के घर डाका

निर्माणाधीन मकान की सीढ़ी का किया इस्तेमाल

महिला ने बदमाश को बाल पकड़कर गिराया, फिर हुआ हमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें