फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। गंगा दशहरा पर रौनापार थाना क्षेत्र के दाम महुला गांव में बुधवार को घाघरा नदी में नहाते समय पानी में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। जबकि कई को महिलाओं ने अपनी साड़ी के सहारे बचा लिया। एक साथ कई बच्चियों के पानी में डूबने से हड़कंप मच गया। लोगों ने अथक प्रयास कर करीब एक घंटे बाद दोनों की लाश को बाहर निकाला।
विज्ञापन

घाघरा में डूब कर मरने वाली बच्चियों में रागिनी (10) पुत्री भजुराम निषाद रौनापार थाने के दाम महुला गांव और करिश्मा (12) पुत्री रामाश्रय गोरखपुर के बड़हलगंज थाने के भैसौली गांव की रहने वाली थी। करिश्मा अपनी मां और भाई के साथ रिश्तेदारी में शादी में आई थी। बुधवार को गंगा दशहरा पर यह दोनों बच्चियां घाघरा नदी में नहाने चली गई। नदी में इन दोनों के अलावा गांव की कौशिल्या देवी (40), भुनेश्वरी (45), संजू (28), छोटू (5), रौनक (6), रितू (7), अंजली (8), विद्या देवी (35) सहित कई लोग नहा रहे थे। नहाते समय ही बच्चियां नदी के गहरे पानी में डूबने लगीं। यह देख विद्या देवी और कौशिल्या ने तत्काल अपनी साड़ी पानी में फेंककर कई को बचा लिया। जबकि रागिनी और करिश्मा गहरे पानी में डूब गई। गांव के लोग तत्काल भागकर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की अथक परिश्रम कर दोनों बच्चियों की लाश पानी से बाहर निकालकर घर वालों को सौंप दिया। करिश्मा की मां सहित अन्य उसकी लाश लेकर अपने घर चली गई। जबकि रागिनी के घर पर उसकी मां और छोटा भाई होने की वजह से पिता को सूचना दी गई। वहीं घटनास्थल से महज एक किलोमीटर दूर स्थित महुल पुलिस चौकी या रौनापार थाने के लोगों को इसका जानकारी ही नहीं हो सकी। ना ही पुलिस अभी तक मौके पर पहुंची। इससे लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें