फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में एक ही गांव के पांच घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजा अहमद कटिया में चोरों ने शनिवार रात में जमकर धमाचौकड़ी मचाई। गांव में चल रहे एक तिलक समारोह व भागवत का फायदा उठा कर छह घरों के ताले तोड़ कर लाखों का माल पार कर दिया। सुबह चोरी का पता चलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। ग्रामीणों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव ख्वाजा अहमद कटिया निवासी सोनेलाल दिल्ली में नौकरी करते हैं। वह परिवार समेत वहीं रह रहे हैं। उनका भाई रवी भी वहीं रहता है। चोर शनिवार सोने लाल के घर के ताले तोड़कर घुस गए। चोर वहां से एक सोने का बेसर, एक जोड़ी झाले, एक अंगूठी व एक जोड़ी पायल चोरी कर ले गए।

पड़ोस में रहने वाले भाई रवी के घर के भी ताले तोड़ दिए। चोरों ने वहां से एक जोड़ी झाले, एक बेंदा, एक मंगलसूत्र और एक जोड़ी पायल पार कर दी। वहीं, सोनेलाल के तीसरे भाई शिवसहाय के परिजन गांव में चल रहे एक तिलक समारोह में गए थे। वह अकेले छत पर सो रहे थे। चोरों उनके घर के ताले तोड़ दिए। उनके घर से चोर एक अंगूठी, एक जोड़ी खड़ुआ और सात हजार रुपये निकाल ले गए।
विज्ञापन


सुबह पड़ोस में रहने वाले सोने लाल के पिता रामदास ने ताले टूटे देखे तो चोरी की जानकारी हुई। सोनेलाल के पड़ोसी बादाम सिंह के परिजन भी गांव के एक कार्यक्रम में गए थे। उनकी पुत्रवधू राजकुमारी पत्नी केवल सिंह घर में अकेले छत पर सो रही थी। चोर ताले तोड़कर घर में घुस गए।

वहां से चोरों ने बादाम सिंह की मां की एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी सोने की चूड़ी व एक जोड़ी पायल, उनकी पत्नी के एक जोड़ी कुंडल, झाले व पायल और राजकुमारी के एक गुच्छा, एक जोड़ी झुमकी व एक जोड़ी पायल पार कर दीं।

साथ ही चोर 25 हजार रुपये भी ले गए। इसके बाद चोरों ने पृथ्वीराज के घर में दीवार फांद कर घुस गए। पृथ्वीराज अपनी पत्नी मीना का इलाज करवाने के लिए दिल्ली गए हैं। उनकी दो बेटियां प्रियंका व प्रिया के घर में अकेली थीं। चोर उनके घर से आठ हजार रुपये व एक मोबाइल फोन ले गए।

इसके बाद चोरों ने पेशकार के घर के ताले तोड़ दिए। लेकिन ताले तोड़ने की आवाज से उनकी पुत्र वधू अनुपम जाग गई। इस पर चोर वहां से भाग गए। सुबह चोरी की घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई। इस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। थानाध्यक्ष रामबाबू सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



एक ही रात में पांच घरों से लाखों की चोरी

एक घर के ताले ही टूटे, तीन भाइयों के घर कर गए साफ
गांव में चल रहे कार्यक्रम का उठाया फायदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें