फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्र को किया लहूलुहान, सिपहियों से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कमलाईपुर में दबंगों ने पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला कर शिक्षामित्र को लहूलुहान कर दिया। पकड़ने का प्रयास करने पर दबंगों ने सिपाहियों से भी हाथापाई कर दी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ लिया। दो भाग गए। शिक्षामित्र का मेडिकल कराया गया। तहरीर के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। मंगलवार को शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव कमलाईपुर निवासी श्रवण कुमार पुत्र बेचेलाल प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर पलनापुर में शिक्षामित्र हैं। सोमवार रात को गांव में स्थित मंदिर पर भंडारा चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही दबंगों ने पुरानी रंजिश में शिक्षामित्र पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।


इससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावर बेखौफ होकर पुलिस के ही सामने शिक्षामित्र को पीट रहे थे। सिपाहियों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया। तभी हमलावरों ने सिपाहियों से हाथापाई कर दी। पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से एक हमलावर को मौके से दबोच लिया जबकि दो हमलावर भाग गए।
विज्ञापन



पुलिस ने घायल शिक्षामित्र को सीएचसी कायमगंज भेजा। शिक्षामित्र ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की तहरीर दी पर पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने घटना के संबंध में संगठन को अवगत कराया।

सोमवार सुबह शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह अपने साथियों के साथ थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज न किए जाने के संबंध में पुलिस से नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह ने ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग है।


उन्होंने कार्रवाई न करने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सिपाहियों से हाथापाई की बात गलत है।
विज्ञापन



शिक्षामित्र को किया लहूलुहान, सिपाहियों से हाथापाई

पुरानी रंजिश के चलते शिक्षा मित्र पर दबंगों ने किया हमला

शिक्षा मित्र संघ ने मुकदमा दर्ज न होने पर दी धरने की चेतावनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें