फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन लेने को चार लोग बन गए कुष्ठ रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय से जारी होने वाले दिव्यांग प्रमाणपत्र में जमकर खेल चल रहा है। स्वस्थ होने के बावजूद उन्हें दिव्यांग प्रमाणित किया जा रहा है। और तो और कुष्ठ रोगी बनाने में भी कोई गुरेज नहीं किया जाता। जब चार लोगों को फर्जी तरीके से 1.87 लाख रुपये कुष्ठावस्था पेंशन लिए जाने का मामला पकड़ा गया तो इस फर्जीवाड़े खेल से पर्दा उठा। इसमें आईडी हैक करने वाला एक मास्टर माइंड भी शामिल है। पांचों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन



जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय जेएनवी रोड फतेहगढ़ के वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार ने फतेहगढ़ कोतवाली को पत्र भेजा। इसमें कहा कि जनपद में दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान योजना के अंतर्गत सीएमओ कार्यालय से 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता प्रमाणपत्र धारकों को पेंशन दी जाती है। इनमें कुष्ठ रोगियों को 2500 रुपये मासिक पेंशन मिलती है। इन दिनों पेंशन योजना का आवेदन व स्वीकृति की आनलाइन व्यवस्था है।


लाभार्थियों द्वारा फर्जी तरीके से कुष्ठावस्था पेंशन प्राप्त करने का मामला संज्ञान में आने पर गंभीरता से जांच कराई गई। इसमें पता चला कि जनपद हरदोई थाना हरपालपुर क्षेत्र के गांव टिलिया घटवासा निवासी रामवीर शर्मा ने चार व्यक्तियों की फर्जी तरीके से पेंशन स्वीकृत कराई।
विज्ञापन



इसमें शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव अद्दूपुर देहामाफी निवासी धनदेवी द्वारा 30 हजार, कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव लैनगांव निवासी रामविलास ने 52,500, शोभित यादव ने 52,500 व विनीता ने 52,500 रुपये फर्जी तरीके से कुष्ठावस्था पेंशन के आहरित कर लिए।


इन दिव्यांगों से संबंधित कोई भी अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं और न ही कार्यालय से पेंशन की स्वीकृति दी गई। आशंका है कि फर्जी लाभार्थियों द्वारा किसी कर्मचारी की मिलीभगत से पेंशन योजना का पासवर्ड चोरी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने सभी व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।


जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल ने बताया कि फर्जी चार लाभार्थियों ने जनवरी 2017 में आनलाइन आवेदन किए थे। पेंशन आहरण का मामला पकड़े जाने पर उन्होंने नोटिस जारी किए। इसके बावजूद रिकवरी न होने पर उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने के लिए फतेहगढ़ कोतवाली तहरीर भेजी है।
विज्ञापन



पेंशन लेने को चार लोग बन गए कुष्ठ रोगी

पासवर्ड हैक कर कर दिया कारनामा

चार लोगों ने 1.87 लाख का लगाया चूूना

लाभार्थियों सहित पांच के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें