फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कार्यालय के सामने वृद्ध ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जमीन पर कब्जा करने वाले दबंग पर कार्रवाई न होने पर एक वृद्ध ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया। जैसे ही उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाला कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों व होमगार्ड ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन



कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव सनौणी निवासी श्रीराम (58) की गांव में जमीन है। उसका कहना है कि दबंग पड़ोसी ने इस पर कब्जा कर लिया है। इससे परेशान होकर वह गांव से कंपिल थाना क्षेत्र के गांव राईपुर चिनहटपुर में खाली पड़ी जगह पर झोपड़ी डालकर रहने लगा।

दबंग यहां भी आकर धमकाने लगे। परेशान वृद्ध ने पुलिस और जिलाधिकारी को प्रार्थना दिया। उसका कहना है कि कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को श्रीराम कलक्ट्रेट झोला लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आया। उसने डीएम कार्यालय के बाहर झोले से एक प्लास्टिक की बोतल निकाली और उसमें भरे पेट्रोल को आत्मदाह के लिए अपने ऊपर डाल लिया। इसी दौरान होमगार्ड और कर्मचारियों ने उसे देख लिया और पकड़ कर वहीं बैठा लिया। फतेहगढ़ कोतवाली के पुलिस कर्मियों के पहुंचने पर वृद्ध को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-पेट्रोल डालते ही मचा हड़कंप, लोगों ने पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें