फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकानों से लाखों के जेवर, नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज गंदानाला में बंद मकानों से चोर लाखों के जेवर और नगदी ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी पूजा देवी पत्नी अजय कुमार गौतम के साथ दिवाली के बाद हरियाणा चली गईं थी। उनके मकान में कमालगंज थाने के गदनापुर गांव निवासी रजनेश कुमार किराये पर रहता है। रजनेश अपना इलाज कराने दिल्ली गया था। सोमवार रात बंद मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। यहां कमरों का ताला तोड़कर बक्सों और अटैचियों को खोलकर नगदी और सोने-चांदी के जेवर ले गए। मंगलवार सुबह जब आसपास के लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो इसकी सूचना मोहल्ले में ही रहने वाले पूजा के पिता सत्यपाल को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। सत्यपाल ने पुलिस को बताया कि चोर घर से 10 हजार रुपये और एक लाख के जेवर ले गए। इसके अलावा रजनेश के यहां से भी हजारों का माल ले गए।

इसी मोहल्ले में रहने वाली ब्रजरानी पत्नी रामनरेश कानपुर देहात के महोई गांव निवासी अपनी बेटी लक्ष्मी देवी की ससुराल 23 नवंबर को गई थीं। उनके मकान में ताला लगा था। सोमवार रात उनके मकान में घुसे चोर नगदी और सोने चांदी के जेवर ले गए। मंगलवार सुबह दरवाजा खुला देखकर पड़ोसी ने इसकी सूचना ब्रजरानी के रिश्तेदार मोहम्मदाबाद के नगला सुर्जन गांव निवासी तारादेवी पत्नी अनिल सिंह को दी। सूचना पर तारा देवी आ गई। तारा देवी ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें