फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर ट्रेन में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। पैसेंजर ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने महिला व उसके भाई को पीट दिया। सूचना पर कमालगंज स्टेशन पहुंची यूपी-100 पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। फतेहगढ़ से पैसेंजर ट्रेन से कानपुर निवासी महिला अपने पति व दो भाइयों के साथ रात में कानपुर स्थित घर लौट रही थी।
विज्ञापन


फतेहगढ़ से कमालगंज के दो युवक भी उसी बोगी में चढ़े। एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवकों ने महिला व उसके भाई को पीट दिया। महिला की सूचना पर यूपी-100 पुलिस कमलागंज रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वहां पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद महिला परिवार के साथ थाने पहुंचीं। वहां भी महिला ने युवकों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।

युवकों ने कहा कि महिला के भाई ने नशे में उनपर उल्टी कर दी। इससे दोनों पक्षों में विवाद गया था। छेड़छाड़ का आरोप गलत है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी कमालगंज निवासी इरफान उर्फ बाबू व शिवम का शांतिभंग में चालान कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें