फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लेकर घर में घुसे दंबग ने महिला को पीटा, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवाब न्यामत खां पूर्व राधा भवन में शुक्रवार को तमंचा लेकर घर में घुसे दबंग ने मां-बेटी को पीट दिया। आरोपी ने गैलरी में खड़ी बाइकों में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन



मोहल्ला निवासी त्रिलोकी वर्मा के मकान में मिथिलेश देवी पत्नी लालाराम किराये पर रहती हैं। मिथिलेश शुक्रवार सुबह परिवार के साथ चाय पी रही थीं। तभी इस मकान में रहने वाले दूसरा किरायेदार महिला के घर में तमंचा लेकर घुस आया। वह गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मिथिलेश पर तमंचा लगा दिया। साथ ही उससे मारपीट की। बेटी सरोज बचाने आई तो दबंग ने उसे भी पीट दिया।

इसके बाद आरोपी ने गैलरी में खड़ी बाइकों को डंडे से क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर यूपी-100 और रेलवे रोड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को तमंचा समेत हिरासत में ले लिया। महिला ने बताया कि आरोपी मकान में घुस आया और उसने चेन तोड़ने का प्रयास किया। मना करने पर तमंचा लेकर पीट दिया। बेटी से भी मारपीट की। आरोपी मूल रूप से मोहम्मदाबाद के पिपरगांव का रहने वाला है। उसने बताया कि इससे पहले पास में ही रहने वाले सुनील के मकान में भी घुसकर मारपीट की थी। दरोगा विनोद यादव ने बताया कि महिला की सूचना पर उसका उपचार कराया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- गैलरी में खड़ी बाइकों में की तोड़फोड़, पुलिस ने दबंग को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें