फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर के घर से नकदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला कूचिया में प्रापर्टी डीलर के घर से चोरों ने नगदी व जेवरात समेत हजारों रुपये का सामान चोरी लिया। गृहस्वामी ने चोरी की रिपोर्ट लिखे जाने की तहरीर थाने में दी है। वहीं पड़ोसी के घर में चोरी की कोशिश असफल रही।
विज्ञापन

मोहल्ला कूचिया निवासी संतोष गुप्ता प्रापर्टी डीलर हैं। शुक्रवार की रात परिवार के सदस्य घर पर अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। रात में चोर खिड़की से अंदर घुस आए और कमरे का दरवाजा खोल लिया। चोरो ने अलमारी का लॉकर तोड़कर चेन, हाय, दो अंगूठी, दो सौ ग्राम चांदी व 55 सौ रुपये नगद चोरी कर मेनगेट खोलकर निकल गए। रात दो बजे लघुशंका के लिए उठे संतोष ने कमरे का दरवाजा खुला देखा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले वाले भी आ गए। इधर पड़ोसी टिंकू गुप्ता के घर रसोई घर का ताला टूटा मिला। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने छानबीन की। संतोष ने चोरी की रिपोर्ट लिखे जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें