फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे सिरिंज के डिब्बे में नवजात बच्ची का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंपिल (फर्रुखाबाद)। सड़क किनारे सिरिंज के डिब्बे में नवजात बच्ची का शव मिला। कुछ लोगों ने शव को खेत में दफना दिया। घटना से कुछ ही दूरी पर एक नर्सिंग होम है। उसके संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

थाना क्षेत्र के गांव पट्टी मदारी निवासी दयाराम अपने खेतों की देखभाल देखने के लिए जा रहे थे। कंपिल-रुदायन मार्ग पर पड़े सिरिंज के डिब्बे को खोल कर देखा तो उसके अंदर बच्ची का शव रखा हुआ था। उसने इसकी सूचना गांव वालों को दी। कुछ समय बाद शव को एक खेत में दफना दिया गया। जहां पर डिब्बा मिला वहां से कुछ ही दूरी पर एक नर्सिंग होम है। लोगों का कहना था कि वहीं से नवजात बच्ची को फेंका गया। कुछ ग्रामीण इसकी जानकारी करने के लिए नर्सिंग होम पहुंचे तो वहां के स्टाफ ने धक्कामुक्की कर दी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान के पुत्र की सूचना पर शव को जमीन से बाहर निकलवा कर कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल देर शाम तक कोई लिखापढ़ी नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें