फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या करने वाले को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पत्नी को चाकू से गोद कर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने रविवार को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

हरदोई थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव कुरारी निवासी गौतम पांडेय की शादी चार मई 2017 को फतेहगढ़ कोतवाली के गांव सरह निवासी अल्का के साथ हुई थी। गौतम अपने परिवार के साथ मऊदरवाजा के गढ़ी अशरफ अली निवासी राजीव दुबे के यहां किराए पर रहता था। 30 अगस्त की शाम गौतम का पत्नी से विवाद होने लगा। इस दौरान गौतम ने कमरे से चाकू उठा कर पत्नी पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी पति वहां से भाग निकला। अल्का की मां ममता देवी ने दामाद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी दधिबल तिवारी को सूचना मिली कि आरोपी गौतम पांडेय कही जाने की फिराक में शहर के रोडवेज बस अड्डे के पास खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसका चालान कर दिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी उसकी बात नहीं मानती थी। इसके साथ ही वह फोन पर अक्सर बात करती रहती थी। उस दिन दिल्ली जाने की जिद करने लगी। जब उसने मना किया तो वह आग बबूला हो गई। इसी को लेकर विवाद हो गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के बीच आपस में पटती नहीं थी। महिला मनमानी करती थी। कुछ समय पहले वह लोग बनारस में भी एक सप्ताह रहे थे। इसके बाद वह लोग यहां आ गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें