फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा फैक्ट्री चलाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। गांव नगला चंदन में पुलिस ने दबिश देकर असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। उसके घर से 18 बने और तीन अधबने असलहे तथा उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि नवाबगंज एसओ रजनीश चौहान और कंपिल एसओ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर गांव नगला चंदन में रघुनंदन उर्फ पप्पू पुत्र सतेंद्र यादव के घर दबिश दी। उसके घर पर असलहे की फैक्ट्री चलती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रघुनंदन को पकड़ लिया। उसके घर से 18 बने हुए तमंचे, तीन अधबने तमंचे, तमंचा बनाने के उपकरण, सात जिंदा और छह खोखे बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से तमंचा बनाने का कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें