फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कालोनी के खाली मकान में चलती मिली शराब की फैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली पुलिस ने लोको में रेलवे कालोनी के खाली पड़े मकान में बुधवार को शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। वहां से भारी मात्रा में शराब, केमिकल, शराब बनाने के उपकरण बरामद कर आठ लोगों को पकड़ा है। एसपी ने मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर और कार पकड़ी गई है। यहां से शराब बनाने के बाद पैक कर सप्लाई के लिए भेजी जाती थी।

बघार चौकी प्रभारी संजय यादव ने मंगलवार देर रात इटावा-बरेली हाईवे पर एक कार को हाथ दिया। पुलिस को देखकर चालक कार को भगाने लगा। यह देखकर संजय यादव ने पांचालघाट चौकी प्रभारी को सूचना देकर घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। उसके चालक से पूछताछ में शहर में शराब बनाने की जानकारी हुई। एसपी अतुल शर्मा ने जानकारी मिलने पर छानबीन शुरू कराई। कार चालक से पूछताछ के बाद बुधवार तड़के शहर कोतवाली पुलिस ने लोको में स्थित रेलवे कालोनी में एक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे खाली पड़े आवास पर दबिश दी। वहां पर भारी मात्रा में बनी हुई शराब, केमिकल, पानी के ड्रम, खाली पौव्वा, गत्ते व अन्य उपकरण बरामद किए। वहां पर पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


एसपी ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। शराब व सभी उपकरण जब्त कर लिए। आबकारी टीम ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक टैंकर भी बरामद किया है। उसे आईटीआई चौकी पर खड़ा कराया गया। पुलिस ने शाम तक कई जगह छापेमारी कर पांच लोगों को पकड़ कर कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे कोतवाली में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



ये सामान बरामद
31 पेटी बनी हुई शराब, 5600 खाली पौव्वा, 500 खाली पेटी के गत्ते, एक ढक्कन पैकिंग करने वाली मशीन, एक सफेद रंग का एसिड भरा ड्रम, 8 बोतल केरोमल केमिकल, 14 पानी भरे ड्रम, 250 लीटर का ड्रम जिसमें शराब बनाने के बाद पौव्वा व बोतलें भरी जाती हैं, एक 100 लीटर का ड्रम, 6000 बब्बर शेर व फाइटर नाम के रैपर, 5000 क्यूआर कोड रैपर, एक कार व एक टैंकर बरामद किया। टैंकर में शराब होना बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें