फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के पिता ने लड़का पक्ष के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जहानगंज (फर्रुखाबाद)। शादी के बाद विदाई के समय दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़का पक्ष ने लड़की की विदाई कराने से इनकार कर दिया था। इसे लेकर लड़की के पिता ने लड़का पक्ष के खिलाफ दहेज की मांग की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, शादी में द्वारचार के दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष के साथ मारपीट की थी। इसे लेकर लड़का पक्ष ने लड़की के पिता समेत नौ के खिलाफ सोमवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

थाना क्षेत्र के बहोरना गांव निवासी रामकिशोर ने बेटी शिवानी की शादी जिला मैनपुरी थाना किशनी के जोगापुर गांव निवासी रजत के साथ तय की थी। 15 जुलाई को बारात आई थी। यहां पर डांस को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच विवाद होने पर मारपीट हो गई। इससे अफरातफरी मच गई। लड़के पक्ष ने घटना वाले दिन लड़की पक्ष पर मारपीट कर जेवर छीनने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके साथ ही विदा न कराकर ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की रात रामकिशोर ने दूल्हा रजत के पिता सर्वेश और उसके परिवार के आदित्य, धर्मेंद्र, राजू, पारस, संजय के खिलाफ दहेज की मांग की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दूल्हा रजत और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। लड़की की अभी विदाई नहीं हुई है। फिलहाल दोनों के बीच समझौता चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें