फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष का पुत्र तमंचा समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के पुत्र समेत दो को पुलिस ने रविवार की रात तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम ने न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया है।

फतेहगढ़ कोतवाली के एसएसआई दीपक कुमार रविवार की रात पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस पर भोलेपुर में शहर कोतवाली के मोहल्ला पल्ला निवासी माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लाला राम दुबे के पुत्र रजत दुबे और उसके साथी अंशुमन पुत्र विनोद को पकड़ लिया। दोनों के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को सोमवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षक संगठन के नेता व अन्य शिक्षक भी कचहरी पहुंच गए। वह सीजेएम कोर्ट के इधर-उधर जमानत होने का इंतजार करते रहे। सीजेएम ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें