फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटवारे के विवाद में फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जहानगंज(फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव पतौंजा में पांच सौ बीघा जमीन, एक कोल्ड स्टोरेज और भट्टे के बंटवारे के विवाद में चचेरे भाई पर तमंचे से फायर कर दिया गया। बहन के धक्का देने से जान बच गई। आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पतौंजा निवासी मुन्ने व उनके भाई अब्दुल हमीद के पास एक कोल्ड स्टोरेज, एक भट्टा और पांच सौ बीघा जमीन है। रविवार को दोनों भाइयों में जायदाद का बंटवारा हो रहा था। इस दौरान इनमें विवाद होने लगा।
विज्ञापन


इस पर अब्दुल हमीद के बेटे आशू और शानू ने गाली गलौज शुरू कर दी। मुन्ने के बेटे अख्तर परवेज उर्फ गुड्डू ने गाली गलौज का विरोध किया। इस पर आशू और शानू ने तमंचे से अख्तर परवेज पर फायर कर दिया। पास में खड़ी बहन ने तभी अख्तर परवेज को धक्का दे दिया। इससे जान बच गई।
विज्ञापन



अख्तर परवेज व अन्य परिजन आरोपियों को पकड़ने के लिए आगे बड़े। यह मौका भांपकर फायरिंग करते हुए भाग गए। अख्तर परवेज ने चाचा अब्दुल हमीद, आशू और शानू के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

बंटवारे के विवाद में फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज
फायरिंग करते हुए भाग गए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें