फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के पुत्र को विवाहिता ने पेट्रोल डाल जलाया, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजेपुर (फर्रुखाबाद)। भतीजी की शादी का निमंत्रण देने गए अधिवक्ता के पुत्र के ऊपर शनिवार को महिला ने सोते समय पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। युवक ने घर के बाहर कीचड़ में कूद कर जान बचाई। गांव के लोगों ने उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के युवक से पूर्व में संबंध रह चुके हैं। पति के छोड़ने के बाद से वह युवक पर शादी करने का दबाव बना रही है। शादी से इनकार करने पर महिला ने घटना को अंजाम दिया। प्रधान ने महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास की राजेपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव खुदागंज निवासी अधिवक्ता प्रमोद कुमार का पुत्र रमन कुमार (30) के गांव की रहने वाली सुमन से करीब 12 साल पहले प्रेम प्रसंग थे। सुमन की मैनपुरी जिले के थाना व कसबा बेवर में करीब 10 साल पहले शादी हो गई थी। इसके बाद रमन कुमार की भी शादी हो गई। महिला चार साल बाद पति को छोड़कर मायके खुदागंज आकर रहने लगी। इसके बाद वह ससुराल नहीं गई। उसकी बुआ राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव लायकपुर में रहती हैं। जिसके घर पर वह गई थी। उसकी बुआ का युवक रमन कुमार के घर आना जाना था। शुक्रवार की शाम को महिला ने युवक को फोन कर बुआ के घर बुलाया। युवक रमन कुमार भतीजी की शादी का निमंत्रण पत्र देने उसकी बुआ के घर गया। वहां पर रात में महिला ने युवक से शादी करने का दबाव बनाया। उसने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उसने खाना खाया और घर में सो गया। उसी दौरान महिला उसकी बाइक से पेट्रोल निकाल लाई और सोते समय उस पर डाल कर आग लगा कर दरवाजा बंद करने लगी। तभी युवक कमरे के बाहर की ओर भागा। उसको आता देखकर महिला दरवाजे से हट गई। युवक ने घर के बाहर कीचड़ में कूद कर खुद की जान बचाई। गांव के लोगों ने उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लिया। घटना की जानकारी पर युवक के परिवार वाले लोहिया अस्पताल आए।
विज्ञापन


राजेपुर के गांव लायकपुर नगरिया जवाहर के प्रधान संजय सिंह सोमवंशी ने महिला के खिलाफ तहरीर देकर युवक की हत्या करने के इरादे से उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, युवक ने बताया कि महिला से उसके पूर्व में प्रेम संबंध थे। महिला को उसके पति ने छोड़ दिया, तब से वह शादी के लिए दबाव बना रही है। इसी दबाव के लिए वर्ष 2017 में उसके और परिवार के कुछ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें जेल जाने के बाद जनवरी 2018 में जमानत कराने पर जेल से बाहर आया। महिला ने उसको घर पर बुलाया और जला कर मार डालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें