फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो....15... कोतवाली के वाहर शव रखकर हंगामा करते परिजन व ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन के तार पर गिरने से नलकूप की लाइन में एचटी करंट दौड़ गया। नलकूप चलाने गए युवक की इस करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।

परिजनों ने उसके शव को थाने के बाहर रखकर हंगामा किया। पुलिस ने बिजली कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। तब कहीं जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



मिर्जा नगला गांव निवासी राधेश्याम के खेत में नलकूप है। नलकूप की लाइन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। मंगलवार सुबह एचटी लाइन का तार टूट कर उसके नलकूप की एलटी लाइन पर गिर गया।

इसी बीच राधेश्याम का पुत्र गोविंद (25) सुबह नलकूप चलाने गया। नलकूप चलाते ही उसको करंट लगा और वहीं पर जमीन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।

परिजन गोविंद को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन गोविंद का शव लेकर थाने के बाहर पहुंचे और शव रखकर बिजली अधिकारियों की लापरवाही पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


पिता राधेश्याम ने बताया कि एचटी लाइन के नीचे गार्डिंग बनवाने के लिए अधिकारियों से कई बार कहां, लेकिन बाउंड्री नहीं बनवाई गई। जिस कारण हादसे में उसके पुत्र की जान चली गई।

एसओ ने हंगामा कर रहे मृतक के परिजन और ग्रामीणों से कहा कि तहरीर के आधार पर बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी शालिनी और एक साल का बच्चा है।


करंट से मौत, थाने के बाहर हंगामा
नलकूप चलाते समय करंट लगने से युवक की गई जान
बिजली कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन

फोटो....15... कोतवाली के वाहर शव रखकर हंगामा करते परिजन व ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें