फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड-बाजा व रंगशाला न लाने पर बरात लौटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंथरा में कासगंज जनपद के एक गांव से आई बरात में बैंड बाजा व रंगशाला न लाने पर बरात लौटा दी गई। इसको लेकर वर व कन्या पक्ष में तनातनी हो गई। डरे सहमे बरातियों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी। पंचायत में शादी का दबाव बनाये जाने पर युवती ने फांसी लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


कासगंज जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नौरी से शुक्रवार की रात कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सैथरा में बरात आई थी। बरात में बैंडबाजा आतिशबजी, रंगशाला नहीं आई तो कन्या पक्ष का पारा चढ़ गया। दूल्हे के घर वाले खाना भी नहीं खा पाए कि कुछ देर बाद कन्या के पिता ने शादी करने से मना दिया।

कन्या पक्ष का कहना है बरात मे रंगशाला अतिशबाजी, बैंडबाजा लाने के लिए तय किया गया था, सभी रिश्तेदारों के सामने उनकी बेइज्जती हो गई। रात में ही बरातियों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद कोतवाली के दरोगा रामबाबू फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


गांव में प्रधान व पुलिस के बीच पंचायत होने लगी शादी करने का दबाव बनने पर युवती के पिता ने कहा कि उनकी पुत्री शादी करने को राजी नहीं है। दबाव बनाया गया तो वह दुपट्टा लेकर कमरे मे फांसी लगाने की धमकी दी।

सुबह वर व कन्या पक्ष कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों में खर्च के हिसाब की बात चल रही थी। दोनों में सहमति न बनने पर इंसपेक्टर ने वर व कन्या के पिता को हिरासत में ले लिया। शाम को दोनों पक्ष पंचायत करने को राजी हो गए। बताया गया कि वर पक्ष ने खर्च देने को कह दिया।
विज्ञापन


इस पर बरात बिना दुल्हन के वापस चली गई । इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया दोनों में समझौता हो गया है।

बैंड-बाजा न लाने पर बरात लौटाई

पंचायत का दबाव बनने पर युवती ने फांसी लगाने की दी धमकी
वर व वधू के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें