फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ दुकानदारों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। दुकानदार के बेटे को पुलिस के पकड़ ले जाने से आक्रोशित दुकानदारों ने रेलवे स्टेशन तिराहा पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझा कर जाम खुलवा दिया।


शहर कोतवाली के मोहल्ला मेमरान निवासी हरिओम यादव की रेलवे स्टेशन तिराहे पर मिठाई की दुकान है। दीपावली की रात में दुकान के बाहर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस के आने से पहले दोनों गुट वहां से भाग गए। पुलिस हरिओम के बेटे दीपक उर्फ कल्लू को दुकान से पकड़ ले गई। इसको लेकर स्थानीय दुकानदारों ने रेलवे रोड चौकी के खिलाफ नारेबाजी कर कुर्सियां डाल कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ मऊदरवाजा भुवनेश कुमार ने रेलवे रोड चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस अफसरों ने समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। पुलिस ने दीपक और दूसरे पक्ष के जिला बदांयू पुलिस लाइन निकट निवासी अनुज पुत्र महेश का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।


- पुलिस ने समझा बुझा कर जाम खुलवा दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें