फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कार से घर छोड़ने की बात कहकर आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया। पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। थाने स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने आईजी से गुहार लगाई। आईजी ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


थाना जहानगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती चार सितंबर को रोडवेज बस से दिल्ली से लौटी और लालगेट पर घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। इस बीच शहर के गांव खानपुर के रहने वाले तीन युवक कार से आए। जिसे युवती पहले से ही जानती थी।

युवकों ने युवती से घर छोड़ देने की बात कही। युवती की जान पहचान होने के कारण वह कार में बैठ गई। इस बीच जब कार शहर के गांव भाऊपुर के पास पहुंची। तो तीनों युवकों ने युवती को पकड़ लिया और उसे खेतों की ओर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस दौरान युवकों ने शर्मनाक घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने युवती को धमकी दी कि इसकी शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देंगे। घटना के बाद आरोपी जातिसूचक गालियां देकर वहां से भाग गए। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी।

सूचना पर परिवार वाले युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता अपने परिवार के साथ आईजी से मिलने के लिए कानपुर पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर आईजी ने शहर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। शहर कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


-आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी
-रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़िता ने आईजी से लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें