फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने घर में घुसकर की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही पर घर में घुसकर की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद। इटावा जिले में तैनात एक सिपाही पर पड़ोसी गांव के एक घर में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। युवती के मुताबिक, चीखपुकार सुनकर उसके पिता बचाने पहुंचे तो सिपाही ने उनकी पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मलू निवासी हिम्मत सिंह यादव का आरोप है कि उनके घर में पड़ोसी गांव नगला जयलाल मौजा बीघामऊ निवासी सिपाही सुनील कुमार यादव अक्सर जबरन घुस आता है। उनके घर में मौजूद महिलाओं से छेड़छाड़ करता है। शुक्रवार रात भी सिपाही उनके घर में घुस आया। उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। चीखपुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे। विरोध करने पर सिपाही ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस घटना के बाद से उसका पूरा परिवार भयभीत है। कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी सिपाही फरार है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इटावा जिले में उसकी कहां तैनाती है इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

- विरोध करने पर वृद्ध को पीटा, थाने में एनसीआर दर्ज
- पुलिस जांच में जुटी, इटावा में तैनात है आरोपी सिपाही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें