फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के पांच आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के पांच को पांच-पांच साल की सजा
विज्ञापन


फर्रुखाबाद। अपर जिला जज परवेज अहमद ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने के मुकदमे में पांच आरोपियों को दोषी पाकर पांच-पांच साल की सजा और 6500-6500 रुपये जुर्माना अदा करने के आदेश दिए हैं। जुर्माना न देने पर दो माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

गांव ककरैया निवासी कामता प्रसाद, संजय कुमार, सुरेश कुमार, राजेश कुमार और अहिवरन ने पुरानी रंजिश में 1 नवंबर 2006 को गांव के ही रामपाल के घर में घुसकर मारपीट की थी। साथ ही धारधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट रामपाल ने पांचों हमलावरों के खिलाफ लिखाई थी। पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा व जुर्माने से दंडित किया है।

- 6500-6500 रुपये किया गया जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें