फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के चार माह बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। प्रेम विवाह के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में शनिवार को मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे महिला के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। सूचना पर सीओ कायमगंज और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के कृष्णकांत मिश्र की बेटी लक्ष्मी देवी ने शमसाबाद थाना क्षेत्र के रजलामई गांव निवासी राजन कुमार के साथ नवंबर 2018 में प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह को लेकर मायके और ससुरालीजन में तनातनी चल रही थी। राजन के परिजनों के अनुसार, होली से एक दिन पहले राजन लक्ष्मी देवी को अपनी मौसी सुनैना देवी निवासी रजपालपुर कोतवाली कायमगंज के घर छोड़ आया था। शुक्रवार को सुनैना ने राजन को सूचना दी कि लक्ष्मी की तबियत खराब है। लक्ष्मी को राजन घर ले आया और शनिवार को खुडनाखार स्थित डॉक्टर को दिखाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद फर्रुखाबाद स्थित एक नर्सिंग होम पहुंचा। वहां चिकित्सक ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया।

परिजन शव लेकर घर चले गए। तभी राजन के बाबा आरपी गंगवार ने कृष्णकांत मिश्र को घटना सूचना दी। कृष्णकांत बेटी की ससुराल पहुंचे और दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया। कृष्णकांत ने बताया कि राजन ने एक नवंबर को उसकी बेटी के साथ प्रेम विवाह किया था। बेटी अपने साथ घर से 90 हजार रुपये और जेवर लेकर गई थी। कृष्णकांत ने राजन समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


उधर, आरपी गंगवार ने भी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर लक्ष्मी के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। कायमगंज सीओ अखिलश रॉय और तहसीलदार कायमगंज चूणामणि ने मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें