फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू का पैसा बकाया होने पर आढ़त के बेटे को पकड़ लाए थे

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज(फर्रुखाबाद)। आलू का पैसा बकाया होने पर आलू व्यापारी गोंडा के आढ़ती के पुत्र को ले आए थे। बुधवार को गोंडा पुलिस किशोर को लेकर चली गई। वहीं, पुलिस ने पकड़े गए व्यापारी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


थाना जहानगंज के गांव छिछौनापुर निवासी रामसुमिरन और कोहरापुर के रहने वाले प्रवीन कुमार आलू व्यापारी हैं। इन दोनों लोगों ने जून से लेकर अक्तूबर 2018 तक आढ़ती रविंद्र तिवारी निवासी जिला गोंडा थाना कौड़िया क्षेत्र के फरैंदा के यहां आलू लोड कर भिजवाया। रामसुमिरन और प्रवीन कुमार के करीब 9.20 लाख रुपये रविंद्र तिवारी पर आलू के बकाया हो गए।

बताते हैं कि 24 दिसंबर को प्रवीन और रामसुमिरन पैसों का तगादा करने गोंडा गए। पैसे न मिलने पर दोनों लोग रविंद्र कुमार के पुत्र अतुल तिवारी (15) को चाय पीने के बहाने गाड़ी में डालकर जहानगंज ले आए। व्यापारियों ने अतुल को महरूपुर गांव स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में रखा। मंगलवार को किशोर को देख कोल्ड स्टोरेज मालिक ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दे दी। इस पर प्रवीन मौके से भाग गया और पुलिस ने रामसुमिरन को पकड़ लिया था।
विज्ञापन


बुधवार को थाना कौड़िया के एसआई सतगुरु मिश्र, आलू आढ़ती रविंद्र के पिता रामतीर्थ तिवारी के साथ थाने पहुंचे। जहानगंज पुलिस ने किशोर को गोंडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रामतीर्थ ने दोनों व्यापारियों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी और किशोर को लेकर चले गए। अतुल ने बताया कि चाय पीने के बहाने उसे तीन अज्ञात लोग कार में बैठाकर यहां ले आए थे। पुलिस का कहना है कि आलू व्यापारियों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई। रामसुमिरन का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें