फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की शिकायत पर निर्माण कार्य कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बहादुर गंज तराई निवासी सुनीता देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, गुड्डी देवी, सीमा देवी, मीरा और विमला देवी ने गुरुवार को थाने पहुंचकर शिकायत की कि सार्वजनिक रास्ते पर दो-तीन दिन से कुछ निर्माण कार्य करा रहे हैं। जब विरोध किया तो झगड़े पर अमादा हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने निर्माण कार्य बंद करा दिया और दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता कराई। जिसमें मोहल्लेवासियों के लिए आने-जाने का रास्ता छोड़ने पर सहमति बनीं। प्रभारी एसओ ने बताया कि सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे की शिकायत मिलने पर निर्माण कार्य बंद करवाया था। मोहल्लेवासियों और दूसरे पक्ष को बुलवाकर आपस में समझौता करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें