फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलमाल करने में तत्कालीन एसई सहित पांच अफसरों पर कार्रवाई तय

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल को 24 घंटे बिजली देने के लिए बनवाए गए अलग फीडर के निर्माण में लाखों का गोलमाल हुआ है। जांच में यह मामला खुलने पर तत्कालीन अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन, एसडीओ, जेई व वर्तमान लेखाकार पर कार्रवाई होना तय है। जल्द ही आरोप पत्र दिया जाएगा। इस संबंध में शासन ने आदेश कर दिया है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में लोहिया अस्पताल को 24 घंटे बिजली देने के लिए अलग फीडर का निर्माण कराया गया था। इसका निर्माण मैनपुरी की कार्यदायी संस्था मेसर्स अमित इंजीनियरिंग कारपोरेशन ने किया था। इसके निर्माण के लिए वर्ष 2008-09 में सर्वे कर आकलन तैयार किया गया था। तब 33 केवी लाइन का करीब 3.5 किलोमीटर की दूरी की लाइन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। वर्ष 2014 में जब अलग फीडर का निर्माण हुआ तब दो किलोमीटर की 33 केवी लाइन डाली गई। निगम के अफसरों ने लगभग पूरा भुगतान भी कार्यदायी संस्था को कर दिया था। जो सामग्री बची थी, उसको निगम के स्टोर में जमा नहीं कराया गया।

इस मामले की मिशन कंपाउंड नेकपुर निवासी विजय कटियार ने शिकायत शासन को भेजी थी। इस पर जांच कराए जाने पर लाखों की सामग्री का गोलमाल होने का मामला सामने आया। एक्सईएन पंकज अग्रवाल ने सामग्री कार्यदायी संस्था से मंगा कर स्टोर में जमा कराई। शासन ने इस प्रकरण में लेखाकार नंद किशोर, अवर अभियंता राकेश कुमार, तत्कालीन अवर अभियंता नरेंद्र सिंह, तत्कालीन एसडीओ राहुल बाबू कटियार, तत्कालीन एक्सईएन सुरेश कुमार, एसके शर्मा, अधीक्षण अभियंता तारिक मतीन को आरोप पत्र दिए जाने का आदेश मुख्य अभियंता कानपुर को दिया है, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें