फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दुकानों पर छापे, 14 नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला कृषि अधिकारी व भूमि संरक्षण अधिकारी की टीमों ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र में खाद की दुकानों पर छापे मारकर नमूने भरे। स्टाक भी चेक किया। अभिलेख न दिखाने पर कंपनी के एरिया मैनेजर को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन


जनपद में यूरिया खाद महंगी दर पर बेचे जाने की आए दिन शिकायतें मिल रही हैं। इसी के चलते गुरुवार को अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने बढ़पुर, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, कायमगंज व शमसाबाद में दुकानों पर छापामारी कर यूरिया, डीएपी, एनपीके, सल्फर आदि के नमूूने भरे। जिला कृषि अधिकारी राकेश कुमार सिंह, सहायक निबंधक सहकारी समितियां पंकज श्रीवास्तव की टीम ने ठंडी सड़क स्थित नेशनल फर्टिलाइजर कंपनी के कर्मचारी से स्टाक संबंधी अभिलेख मांगे। कर्मचारी द्वारा रिकार्ड न दिखा पाने पर एरिया मैनेजर को नोटिस जारी कर दिया।

गुजरात फर्टिलाइजर लिमिटेड व कृभको का भी स्टाक चेक किया गया। किसान सेवा केंद्र, सांई फर्टिलाइजर, संजीव सिंह व सातनपुर स्थित डीके मिश्रा की दुकानों से खाद के नमूने भरे गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि वितरकों की दुकान पर यूरिया का स्टाक कम पाया गया। जबकि सहकारी समितियों पर 1500 मैट्रिक टन खाद मंगाई जा चुकी है। वितरकों से खाद का उठान कराने के लिए कहा गया। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी सुशील कुमार उत्तम, जिला गन्ना अधिकारी डा. अजय कुमार की टीम ने सात दुकानों पर छापे मारे। शमसाबाद स्थित कमला ट्रेडर्स, गायत्री फर्टिलाइजर, चिराग फर्टिलाइजर, संगम फर्टिलाइजर व फैजबाग स्थित राघवेंद्र खाद भंडार से खाद के नमूने भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें