फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के गलत इलाज से युवक का हाथ हो गया खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ में चोट लगने पर युवक झोलाछाप के पास इलाज करवाने गया। सही इलाज न मिलने से युवक का हाथ खराब हो गया। उलाहना देने पर झोलाछाप ने उसे गाली गलौज कर भगा दिया। पीड़ित ने सीएमओ में मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन



मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला समई निवासी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक माह पहले वह बाइक से फर्रुखाबाद की ओर जा रहे थे। बाइक फिसलने से उनके सीधे हाथ में चोट लग गई। उन्होंने मुरहास कन्हैया के पास एक झोलाछाप से इलाज कराया।


उसने लगातार उनके हाथ में इंजेक्शन लगाए। इससे हाथ ने काम करना बंद कर दिया। हाथ में बहुत दर्द होने लगा। इस पर वह कथित डाक्टर के पास गए व मामले की शिकायत की। इस पर उसने कहा कि वह बिना डिग्री का डाक्टर है।
विज्ञापन



भरोसा दिया कि वह अपने रुपये से उसका कानपुर में इलाज करवाएगा। इसके बाद वह पांच मई को उसके पास इलाज करवाने के लिए गया तो उसने साफ मना कर दिया। साथ ही गालीगलौज कर भगा दिया। उसने बताया कि झोलाछाप के इलाज से उसका हाथ बिल्कुल खराब हो गया है।
विज्ञापन



उसने मामले की शिकायत सीएमओ डा. चंद्रशेखर से की है। उन्होंने झोलाछाप पटल के प्रभारी से जांच कर मामले की रिपोर्ट मांगी है।


गलत इलाज से युवक का हाथ हो गया खराब

पीड़ित ने सीएमओ में की मामले की शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें