फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में लटका मिला वृद्धा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर में आम के बाग में पेड़ से संदिग्ध हालात में वृद्धा का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम कराया। वृद्धा की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


चांदपुर गांव में सुभाष जाटव का आम का बाग है। रविवार तड़के ग्रामीणों को आम के बाग में एक वृद्धा का शव उसकी ही धोती के फंदे से पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी अंकुश राघव के साथ महिला पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव उतरवाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए लोहिया अस्पताल की शवगृह में रखवा दिया। वृद्धा की हत्या कर फांसी पर लटकाएं जाने की आशंका जताई गई। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। डाक्टर सुमेश अग्निहोत्री ने पोस्टमार्टम किया। इसमें आत्महत्या का मामला सामने आया है। शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें