फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ के घर से 11 लाख चोरी

Thu, 14 Dec 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
scattered belongings - फोटो : कमरे में बिख्ररा पड़ सामान
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नाला सिम्तसुमाल से सराफ के घर के ताले तोड़कर बुधवार रात चोर जेवर नगदी सहित करीब 11 लाख का माल समेट ले गए। सूचना पर सुबह शहर कोतवाल और सीओ ने जांच पड़ताल तो की लेकिन तहरीर देने के बावजूद देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला सिम्तसुमाल निवासी प्रदीप वर्मा सराफा का काम करते थे। उनकी मौत के बाद पत्नी रेखा वर्मा काम संभालती हैं। रेखा का सिम्तसुमाल मोहल्ले के अलावा एक मकान मोहल्ला नुनहाई में है। रेखा के दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी की शादी के चलते छोटी बेटी के साथ मोहल्ला नुनहाई वाले मकान में चली गई थीं। बीच-बीच में वह नाला सिम्तसुमाल वाले मकान में आती थीं। बुधवार रात मोहल्ला नाला सिम्तसुमाल वाले मकान का ताला तोड़कर चोर सोने चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। आसपास के लोगों ने जब मकान का ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी रेखा को दी। सूचना मिलने पर रेखा परिवार के साथ मौके पर आ गई। घर से चोरी होने पर रेखा के होश उड़ गए। पति की कमाई चोर ले गए। चोरी की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल संजीव राठौर मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी। सूचना पर सीओ सिटी शरदचंद्र शर्मा और स्वॉट के साथ ही डॉग स्क्वायड के साथ ही फिगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीमों ने अपनी अपनी जांच शुरू कर दी। डॉग स्क्वायड टीम को कोई सुराग नहीं मिल पाया। रेखा ने बताया कि चोरों ने मकान से 4 लाख नगद और करीब 7 लाख के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर दी गई। प्रदीप वर्मा की करीब तीन साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। स्थानीय लोगों का कहना था कि शहर क्षेत्र में आए दिन घटनाएं हो  रही है। पुलिस इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। उधर, मोहल्ला इस्माइलगंज सानी निवासी राजकुमार गुप्ता के यहां दो दिन पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें