फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग की पिटाई से भंते घायल, दांत टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा (फर्रुखाबाद)। बौद्ध तीर्थस्थल संकिसा के लोको बुद्ध विहार में रह रहे भंते पर दबंग ने कमरा छोड़ने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने भंते की पिटाई कर दी। इससे उनके दांत टूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भंते को सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नूरनगर निवासी भंते आनंद मित्र इन दिनों धम्मा लोको बुद्ध विहार में रहते हैं। वहीं, जनपद एटा सराय अगहत निवासी दबंग भी रहता है। दबंग ने भंते से कमरा छोड़ देने के लिए दबाव बनाया। इस पर भंते ने कमरा छोड़ने से मना कर दिया। इससे गुस्साए दबंग ने लाठी से हमला कर भंते को घायल कर दिया। उनके दो दांत भी टूट गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल भंते को एंबुलेंस से सीएचसी मोहम्मदाबाद भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें