फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड टीसी से दस लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बिहार गांव निवासी रिटायर्ड टीसी से टप्पेबाजों ने टाटा सफारी या 12 लाख रुपये का लालच देकर दस लाख रुपये ठग लिए। बाद में जब उसके खाते में रुपये नहीं आए तब उसे मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन


बिहार गांव निवासी योगेश कुमार सिंह परिहार रेलवे से टिकट कलेक्टर के पद से रिटायर हुए हैं। 15 जनवरी को उनके फोन पर एक नंबर से मैसेज आया कि यदि वह उनकी फार्मेसी से दवा मंगवाने के लिए 6500 रुपये का रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो उन्हें मुफ्त में दवाएं मिलेंगी।

साथ ही वह एक टाटा सफारी कार या 12 लाख 80 हजार रुपये भी जीत सकते हैं। इस पर उसने 17 फरवरी को बताए गए खाते में 6500 रुपये डाल दिए। इसके बाद वह लोग लगातार उसे फोन कर के चार अलग-अलग खातों में रुपये डलवाते रहे।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि 20 बार में उन लोगों ने उससे 10 लाख रुपये डलवा लिए। शनिवार दोपहर टीसी के फोन पर मैसेज आया कि उसके खाते में 23 लाख रुपये पहुंच गए हैं। वह दो लाख 76 हजार रुपये बताए गए खाते में और डाल दें।

इस पर पीड़ित ने अपना खाता चेक किया तब उसे उसके साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। शनिवार शाम को उसने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़ित का बैंक स्टेटमेंट आदि मंगवाया है। कागजात देख कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


रिटायर्ड टीसी से दस लाख ठगे

20 बार मे चार खातों में डाले दस लाख रुपये
ठगों ने टाटा सफारी कार का दिया था लालच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें