फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरापुर (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सीओ कायमगंज को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता ने बताया कि युवक ने उससे शादी करने की बात कहीं थी। इससे युवक उसके साथ कई माह से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब शादी करने के लिए जोर दिया तो इनकार कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाने फतेहगढ़ में की। सुनवाई न होने पर उसने सीओ कायमगंज को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


अचरा चौकी इंचार्ज जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवती उनके पास आई थी, जांच की जा रही है। जांच में पता चला कि युवती ने 2018 में प्रेम विवाह किया था। इस विवाह की युवक और युवती ने अपने परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं दी। युवक के पिता ने युवती के खिलाफ धोखाधड़ी की जैथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें