फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः एसडीएम के आदेश पर चकरोड की पैमाइश करने गए लेखपालों के साथ मारपीट, सरकारी दस्तावेज भी फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर में चकरोड पर कब्जे की शिकायत पर पैमाइश करने गए लेखपालों के साथ दबंगों ने मारपीट की और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गूजरपुर पमारान निवासी राकेश कुमार ने एसडीएम अमृतपुर से चकरोड पर दबंगों के कब्जा करने की शिकायत की थी। एसडीएम ने लेखपाल अनिल कुमार व रमाकांत को चकरोड की पैमाइश करने भेजा। सोमवार को दोनों लेखपाल चकरोड की पैमाइश कर मिट्टी डलवा रहे थे। तभी गांव के दुर्गेश, दिनेश कुमार व गांव हुसैनपुर राजपुर के अशोक, छोटे, बड़े, प्रवेश, भीमा के साथ तीन लोग आ पहुंचे।
लेखपालों पर गलत तरीके से पैमाइश का आरोप लगाकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर लेखपाल अनिल के साथ मारपीट कर दी। बचाने पर लेखपाल रमाकांत के साथ मारपीट की। सरकारी दस्तावेज फाड़ कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी लेखपाल अनिल कुमार की तहरीर पर छह नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। लेखपालों का मेडिकल भी कराया। एसओ सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें