फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी का पीआरओ बताकर तीस हजार रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। खुद को एसपी का पीआरओ बताकर युवक से 30 हजार रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने एसपी के आदेेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अमृतपुर गांव निवासी अनुभव अवस्थी के पिता दिनेश अवस्थी व भाई की सात मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आठ मई को अनुभव के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसपी का पीआरओ बताया और कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए दबिश देनी है। पेट्रोल व गाड़ी के खर्चे के लिए 30 हजार रुपये गूगल-पे से भेज दो।
अनुुभव मानसिक रूप से परेशान था। उसने कॉल करने वाले के बताए गए नंबर पर 10 हजार रुपये गूगल-पे से ट्रांसफर कर दिए। 20 हजार रुपये दूसरे दिन देने का वादा किया। नौ मई को अनुभव ने अपने मित्र के मोबाइल नंबर से 20 हजार रुपये और ट्रांसफर कर दिए। खुद को पीआरओ बताने वाले ने अनुुुभव को 10 मई को थाने बुलाया। अनुुुभव अपने दोस्त के साथ अमृतपुर थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई, उस पर फोन किया तो मोबाइल बंद था। अनुभव ने थाने जाकर जानकारी की तो पता चला कि वह नंबर एसपी के पीआरओ का नहीं है। अनुभव ने थाने में तहरीर दी। सुनवाई न होने पर एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें