फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ दरोगा और पांच सिपाही शराब पार्टी करते मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में शराब पार्टी होने की सूचना पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) इंस्पेक्टर ने दरोगा और पांच सिपाहियों को पकड़ लिया। डॉक्टरी परीक्षण में एक सिपाही को छोड़ सभी के अल्कोहल की पुष्टि हुई है। अब निलंबन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार को रविवार देर रात को फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर शराब पार्टी होने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ वहां छापा मारा। वहां दरोगा प्रवीण कुमार, सिपाही मोहित, मंदीप, प्रदीप, विकास व इकरार मिले। दरोगा और पांच सिपाहियों का भोर में तीन बजे लोहिया अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। इसमें सिपाही मंदीप को छोड़कर सभी में अल्कोहल की पुष्टि हुई।
इंस्पेक्टर ने बताया कि अधीनस्थ स्टाफ को समय-समय पर चेक करना जरूरी होता है। इसी क्रम में चेकिंग की गई। शक होने पर डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। इसमें एक सिपाही को छोड़ अन्य सभी में शराब पीने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें