फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सिपाही, दो होमगार्ड पर लूट व हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चीता मोबाइल के दो सिपाहियों और दो होमगार्डों पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट में अर्जी दायर कर इन पर मारपीट कर पति की हत्या करने, पुत्र, जेठ व भतीजे को पीटकर घायल करने और रुपये लूटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव नहरैया निवासी अर्चना देवी ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए विशेष अदालत एससी-एसटी में अर्जी दायर की है। आरोपी मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात हैं। अर्जी में अर्चना देवी ने कहा है कि छह मई को पति सत्यभान, पुत्र गुलशन, जेठ राजेश और जेठ का बेटा अमन एक बाइक से नगला बाग गए थे।
वहां से लौटते समय रात को मंडी चौराहा के पास पुलिस कर्मियों ने अवैध वसूली करने के लिए इन लोगों को रोक लिया। पुलिस कर्मियों ने पति समेत चारों लोगों की डंडों से पिटाई की और 1600 रुपये लूट लिए। सभी लोग बाइक लेकर घर की तरफ चले, तभी पति ने शिकायत करने की बात कही, यह सुनकर पुलिस कर्मियों ने बाइक से पीछा किया। रास्ते में फिर रोक कर पति समेत चारों लोगों की लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पिटाई की।
विज्ञापन

इससे पति की गर्दन में धारदार हथियार लग गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। यह देखकर आरोपी भाग गए। पुत्र की सूचना पर वह गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पति की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
19 मई को मेडिकल कॉलेज सैफई में पति की मौत हो गई। पति की गर्दन कटी थी और जबड़ा टूटने से मौत होना डॉक्टर ने बताया। पुत्र, जेठ और जेठ के बेटे को भी काफी चोटें थीं। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें