फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग़ की रखवाली करने गए युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाग की रखवाली करने गए युवक की हत्या कर दी गई। सिर, गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। युवक का मोबाइल भी गायब है। एएसपी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए हैं। पिता की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव रामनगर रमन्ना गुलजारबाग निवासी प्रदीप शाक्य (35) फसल खरीदने का काम करते थे। उन्होंने गांव के ही प्रमोद शाक्य के बाग में लगी नीबू और करोंदा की फसल खरीदी थी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे प्रदीप पत्नी रानी से बाग की रखवाली करने की बात कहकर निकले थे। शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन की। देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चला।
बुधवार सुबह परिवार के लोग फिर प्रदीप को खोजने में लग गए। छोटे भाई विक्रम को प्रमोद के बाग में प्रदीप का शव पड़ा मिला। उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे और खून बह रहा था। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

एएसपी और सीओ ने भी घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। पिता रामऔतार ने अज्ञात पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। भाई विक्रम ने बताया कि कुछ दिन पहले बाग मालिक से भी मामूली विवाद हुआ था।
एएसपी ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, चेहरे और गर्दन पर किसी भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें