फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्रों ने लाइनमैन को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बकायेदारी में कनेक्शन काटने से नाराज पिता-पुत्रों ने लाइनमैन को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। लाइनमैन ने दोनों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी संविदा लाइनमैन सचिन सैनी नीबकरोरी स्थित विद्युत उपकेंद्र में काम करता है। गुरुवार को सचिन ने साथी नितिन सैनी, शैलेंद्र सिंह के साथ अधिकारियों के आदेश पर मोहल्ला राजीव नगर निवासी दो लोगों का बिजली का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया था। अतुल कुमार ने कनेक्शन काटे जाने के बाद बिजली का बिल जमा कर दिया।
शाम को सचिन अतुल कुमार का कनेक्शन जोड़ने के लिए गया। इसी दौरान कनेक्शन काटे जाने के विरोध में पिता-पुत्र ने गाली गलौज कर सचिन को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सचिन ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें