मोहम्मदाबाद। कपूरी के लिए रुपये मांगने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें गर्भवती महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव संतोषपुर निवासी ज्ञान सिंह का पुत्र अभिषेक 15 जून को अपनी दुकान पर बैठा था। गांव का ही राजू दुकान पर कपूरी लेने के लिए आया। अभिषेक ने कपूरी दे दी और रुपये मांगे तो राजू ने इंकार करते हुए गाली-गलौज कर दी। अभिषेक ने इसकी जानकारी पिता ज्ञान सिंह को दी। आरोप है कि ज्ञान सिंह ने राजू के घर जाकर उलाहना दिया।
कुछ देर बाद राजू, रानू, राघव, सुधीर, ज्ञान सिंह घर में घुस आए और गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। बचाने आई भाभी ऊषा व पुत्र अभिषेक को भी पीटकर घायल कर दिया। गांव के लोगों के आने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने ज्ञान सिंह की तहरीर पर राजू सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
दूसरे पक्ष से राजू ने ज्ञान सिंह, मान सिंह, प्रदीप व अवनेश के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि गर्भवती पत्नी किरन व मां अशोक कुमारी को इन लोगों ने घर में घुसकर पीटा। पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल पांच लोगों का मेडिकल कराया।