फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने में चार नामजद समेत आठ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा स्नान करते वक्त युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया हैै। नामजदों में तीन सगे भाई हैं। घायल सुमित का निजी अस्पताल में ऑपरेशन हो गया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा कोतवाली के गांव माधवपुर निवासी सुमित (20) को गुरुवार सुबह गंगा नहाते वक्त गोली मार दी गई थी। इससे वह घायल हो गया था। इस घटना में सुमित के भाई रोहन ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि गढू की मड़ैया निवासी सुभाष चंद्र के पुत्र अरविंद कुशवाहा, अशोक उर्फ गुड्डू, आशीष, साथी गोलू और चार अज्ञात लोगों के साथ घाट पर पहुंचे।
सुमित को गंगा नहाते वक्त गहरे पानी में ले गए। विरोध करने पर गोलू ने तमंचे से गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए। घायल सुमित का निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। फिलहाल गोली उसके फेफड़ों में फंसी बताई जा रही है। भाई रोहन ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया। इससे परिवार में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें