फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के भतीजे पर जानलेवा फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। हवाई पट्टी के सामने सोमवार को भोजपुर के भाजपा विधायक के भतीजे पर रंजिश में प्रापर्टी डीलर व उनके भाई ने जानलेवा हमला कर फायरिंग की। कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने विधायक के भतीजे की तहरीर पर प्रापर्टी डीलर व उनके भाई सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव नगला दोयम निवासी अजित प्रताप सिंह भोजपुर के भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे हैं। सोमवार को वह अपनी कार से फर्रुखाबाद जा रहे थे। हवाई पट्टी के सामने पहुंचते ही गांव वनकटी निवासी प्रापर्टी डीलर कुशल सिंह परिहार व उसके भाई वकील अचल सिंह परिहार कार से चार अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे और अजित प्रताप सिंह की कार को रोक लिया। इन लोगों ने अजित प्रताप सिंह के साथ मारपीट करने के साथ फायरिंग की।
अजित प्रताप सिंह कार में बैठकर गांव करथिया की ओर भागे। इस पर हमलावरों ने पीछा करके गोली चलाईं और कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने अजित प्रताप सिंह की तहरीर पर कुशल सिंह परिहार, अचल सिंह परिहार तथा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कुशल की तलाश में कई स्थानों पर दविश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। उधर, कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें