फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के दो गुटों में दबंगई को लेकर चाकू चले, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। मोहल्ला पाठक में वर्चस्व को लेकर युवाओं के दो गुटों में चाकू चलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष के घायल युवक को उसके साथी सीएचसी ले गए। दूसरे पक्ष के घायल युवक को कोतवाली से मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया। वहां पहले से मौजूद के घायल के साथियों ने कोतवाली से लौटे युवक की पुलिस के सामने पिटाई कर दी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कूंचा निवासी आबिद अंसारी (23) अपने दो दोस्तों के साथ घर जा रहा था। रास्ते में मोहल्ला पाठक में वह एक दुकान पर सिगरेट खरीदने लगा। इसी दौरान मोहल्ला पाठक निवासी करन भारद्वाज(18) व उनके साथी वहां पहुंच गए। बताया जा रहा कि उन लोगों ने आबिद पर चाकू से हमला कर दिया। आबिद के पेट व पैर और करन की अंगुली में चाकू लग गया। गंभीर रूप से घायल आबिद को उसके साथी सीएचसी लेकर पहुंचे।
वहां से उसे रेफर कर दिया गया। करन सीधे कोतवाली पहुंचा, वहां से उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। आबिद के कई साथी सीएचसी में मौजूद थे। उन्होंने करन के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस सीएचसी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह करन को बचाया। झगड़े की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दोनों पक्षों में वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी एमएल पिपिल ने बताया कि करन पहले थाने पहुंचा तो उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था। वहां आबिद के साथियों ने उसकी पिटाई कर दी। हमलावरों में एक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें