फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग के विवाद में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पतंग को लेकर हुए बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई। इससे दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मदारवाड़ी निवासी रितु गुप्ता और इस्माइलगंज सानी की मीना देवी के बच्चों में पतंगबाजी को लेकर सुबह करीब नौ बजे विवाद हो गया। दोनों पक्ष डंडे लेकर निकले और मारपीट हो गई।
विज्ञापन

इसमें एक पक्ष के मदारवाड़ी के रितु गुप्ता (28) और उसका भाई कन्हैया गुप्ता (23) तथा दूसरे पक्ष के इस्माइलगंज सानी निवासी सचिन (23) और उसकी मां मीनादेवी (45) घायल हो गए। सूचना मिलते ही रेलवे रोड चौकी प्रभारी रामकेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने चारों घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के पांच लोगों पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें