फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ी कराई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विजिलेंस टीम के साथ एसडीओ ने चेकिंग अभियान में 11 घरों में बिजली चोरी होते पकड़ी। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विजिलेंस प्रभारी भूपेंद्र सिंह, एसडीओ जितेंद्र कुमार, जेई संदीप कुमार ने टीम के साथ गुरुवार को बिजली चेकिंग अभियान चलाया था। इनमें 11 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा था। विजिलेंस प्रभारी व जेई ने खान कॉलोनी पीली कोठी निवासी निखत सिद्दीकी, नवदिया निवासी अभिषेक प्रताप व शैलेश कुमार, पूजा वाल्मीकि, मीना कुमारी, शिव नारायन, वीरेंद्र, सुमनदेवी, नेकपुर कलां निवासी बीना कटियार, पवन कटियार, अल्लाहनगर निवासी विनोद कुमार, सोरे वाली कोठी निवासी सरिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उधर जेई कमालगंज सुरजीत गिरी ने गांव पसई नगला सियांपुर निवासी वृंदपाल, गांव गंगाईच निवासी वासिद खां, फतेहपुर कोटा निवासी रामनरेश व गांव सियांपुर निवासी सरनाम सिंह के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें