राजेेपुर (फर्रुखाबाद)। बालक से टकराने पर थाने के चालक ने बच्चे के साथ मारपीट कर दी। बच्चे के पिता ने एसओ को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाने में तैनात चालक नागेंद्र यादव गुरुवार शाम पैदल जा रहा था। कस्बा निवासी आलोक गुप्ता का 9 वर्षीय पुत्र लव घर के बाहर खेल रहा था। वह नागेंद्र से टकरा गया। इस पर नागेंद्र ने लव को थप्पड़ जड़ दिए। लव रोने लगा। इस पर आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए।
पिता आलोक भी पहुंच गए। उन्होंने एसओ देवेंद्र गंगवार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को एसपी अशोक कुमार मीणा के संज्ञान में यह मामला आया। उन्होंने सीओ अमृतपुुर अजेय कुमार शर्मा को जांच करने के आदेश दिए हैं। सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि जांच में जो तथ्य उजागर होंगे। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को देंगे।