फर्रुखाबाद। बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष से छह लोगों ने मारपीट का प्रयास किया। इस मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली में जवाबी तहरीर दी है।
फतेहगढ़ के भोलेपुर निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एसबी दीक्षित ने जनपद कन्नौज के गांव तड़ुआपुर निवासी राजीव कुमार कटियार व उनके पांच साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें बताया कि मंगलवार को कोर्ट में मुकदमे की पैरवी करने के लिए गए थे।
तभी इन लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट करने का प्रयास किया। एसबी दीक्षित ने राजीव व उसके माता पिता से जान माल का खतरा होने की आशंका जताई है। दूसरे पक्ष से राजीव कुमार कटियार ने मारपीट करने के मामले में कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उसने बताया कि कोर्ट में मुकदमे की पैरवी करने के लिए आया था। तभी इन लोगों ने घेरकर पीटा। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।